{"_id":"60d6164c8ebc3e3068089c68","slug":"bank-opend-a-baranches-in-village-aera-shimla-news-sml374813915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को दूरदराज क्षेत्रों में खोलनी होंगी शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को दूरदराज क्षेत्रों में खोलनी होंगी शाखाएं
विज्ञापन
बैठक में डीसी ने बैंकों को दिए निर्देश, बोले, दूरदराज के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में संचालित बैंकों को अब अपनी शाखाएं दूरदराज के क्षेत्रों में भी खोलनी होंगी। डीसी आदित्य नेगी ने इस बाबत बैंक प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। आदित्य नेगी शुक्रवार को डीसी कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
नेगी ने सभी बैंक अधिकारियों को जिले के दूरदराज क्षेत्रों में शाखाएं खोलने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के डोडराक्वार क्षेत्र को आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना संभावित है। इससे पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि चांसल घाटी का पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। भविष्य में इसे और अधिक विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इन संभावनाओं को देखते हुए यहां बैंकों की शाखाएं होना अनिवार्य है ताकि युवा ऋण लेकर काम शुरू कर सकें। कहा कि बैंक अपने कार्यों में ओर अधिक गति लाएं ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सकें। इस मौके पर वार्षिक ऋण योजना बुक का विमोचन भी किया गया। इस दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक स्वर ग्रोवर, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक संजय रथ, कोआपरेटिव बैंक के संजय शर्मा, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एवं जिला समन्वयक सतीश नेगी और लीड जिला मैनेजर एके सिंह मौजूद रहे।
3900 करोड़ का ऋण बांटा
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में जिले में बैंकों ने तीन हजार 9 सौ 94 करोड़ का ऋण वितरित किया है। कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 19 सौ करोड़ और औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए 8 सौ करोड़ का ऋण वितरित किया है। बैंकों ने प्राथमिकता के क्षेत्र में 183 करोड़ का ऋण आवंटित कर लोगों को लाभान्वित किया है।