चावल के बाद चीन के दूध पर भी संदेह, लगा प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बाजारों में अब चीन के दूध और इस दूध से बनने वाले दूसरे उत्पादों पर लगा प्रतिबंध एक साल और बढ़ा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से यह प्रतिबंध बढ़ाया गया है।
एक साल के लिए इसके आयात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्राधिकरण की ओर से वार्षिक समीक्षा के बाद कमेटी ने चीन से आयात होने वाले डेयरी उत्पादों पर बैन लगाया है। उत्पादों में मेलामाइन केमिकल होने के कारण यह बैन बढ़ा है।
मेलामाइन केमिकल की आशंका से आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध को कुछ समय के लिए लगाया जाता है। इसके बाद प्राधिकरण की कमेटी समीक्षा के बाद विभिन्न आधार पर दोबारा से प्रतिबंध को बढ़ा रही है।
इस अवधि तक रहेगा प्रतिबंध
अब 23 जून 2016 तक यह प्रतिबंध रहेगा। डेजीगनेटिड ऑफिसर मंडी मनजीत सिंह ने बताया कि चाइना के दूध और दूध से बनने वाले दूसरे उत्पादों के आयात पर खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से एक वर्ष के लिए बैन बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से ऑनलाइन एडवाजरी जारी की गई है।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है मेलामाइन
विशेषज्ञों के अनुसार मेलामाइन केमिकल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके लिए लगातार सेवन से व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। सेहत के नजरिए से खतरनाक होने के चलते इसकी बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है।