फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BAMS exam in himachal.

बीएएमएस की परीक्षा में बांट दिए खराब प्रिंटेड प्रश्न पत्र

Sun, 28 Jun 2015 09:33 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
BAMS exam in himachal.

प्रदेश में आयोजित बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसन एंड सर्जरी) की परीक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हमीरपुर में आयुर्वेदिक डाक्टर बीएएमस की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग सही न होने की शिकायत की है। अभ्यर्थियों की शिकायत है कि जो प्रश्नपत्र उन्हें परीक्षा केंद्र पर बांटे गए, उनमें से कई प्रश्नों को सही ढंग से पढ़ा तक नहीं जा सका। इसके अलावा हमीरपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में स्थापित परीक्षा केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी देखने को मिली।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों वंदना शर्मा, सोनिया, नेहा, अतुल, नीरज, अजय शर्मा और सुभाष ठाकुर ने बताया कि रविवार को हमीरपुर के जिस प्राइवेट कॉलेज में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था, वहां पर परीक्षार्थियों के बैठने की सही व्यवस्था नहीं थी। डेस्क के बजाय कुर्सियां लगाई गईं, जिससे प्रश्नपत्रों को हल करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों को डेस्क के बजाय कुर्सियों पर बिठाया

BAMS exam in himachal.

इसके अलावा परीक्षा केंद्र में गर्मी के इस मौसम में पंखों की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। परीक्षार्थियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के परीक्षा केंद्रों को किस तरह से मंजूरी दे दी जाती है, जो नियमों को पूरा नहीं कर पाते हैं। रविवार को आयोजित बीएएमएस की इस परीक्षा में प्रदेशभर के करीब 4800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हमीरपुर में दो परीक्षा केंद्र थे।

इनमें से एक परीक्षा में 407, जबकि दूसरे परीक्षा केंद्र में 461 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के बैठने को पर्याप्त स्थान नहीं था। अधिकतर अभ्यर्थियों को मिसप्रिंट प्रश्नपत्र दिए गए। मिसप्रिंट प्रश्नपत्र को हल करने में अभ्यर्थियों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। ऐसे में अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्र संचालक व संस्थान प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है।

अभ्यर्थियों की मानें तो परीक्षा केंद्र संचालक को उन्होंने समस्या से अवगत भी करवाया, लेकिन इसके बावजूद अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र आयोजकों की व्यवस्थाओं को लेकर रोष जताया है। उधर, कॉलेज के निदेशक का कहना है कि बैठने की उचित व्यवस्था थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि प्रिंटिंग की कोई शिकायत नहीं मिली है। हमीरपुर में स्थापित परीक्षा केंद्र में सुविधाएं न मिलने की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed