{"_id":"5c1f7928bdec2256fc739467","slug":"baddi-barotiwala-nalagarh-get-new-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन को जल्द मिलेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन को जल्द मिलेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर
Mon, 24 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन को एक नया औद्योगिक कॉरिडोर जल्द मुहैया होगा। पंजाब के घनौली से नालागढ़-रामशहर -शिमला के नए हाईवे के लिए एनएच अथॉरिटी ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को अलाइनमेंट रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसके तहत दिग्गल में एक सुरंग भी प्रस्तावित है। यह कॉरिडोर बनने से नालागढ़ से शिमला की दूरी 30 से 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। एनएच अथॉरिटी ने इसकी डीपीआर कंसलटेंसी के लिए टेंडर बेस्ड एस्टीमेट तैयार कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजी थी।
विज्ञापन
घनौली-नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग को हाईवे में तबदील करने से औद्योगिक घरानों के साथ पर्यटकों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। कालका-शिमला हाईवे पर वाहनों की भरमार के चलते यातायात का दबाव अधिक रहता है। पिंजौर से शिमला के लिए भी वाहनों की भरमार रहती है। नालागढ़ मुख्यालय से पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली, पवित्र धार्मिक स्थल श्रीआनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब सहित अन्य क्षेत्रों के लिए आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
शिमला जाने वाले पर्यटकों के लिए घनौली-शिमला कॉरिडोर एक मील का पत्थर साबित होगा। हाईवे बनने से घनौली से नालागढ़ तक का मार्ग भी सुधरेगा। राजधानी शिमला जाने वाले लोगों और पर्यटकों को भी कम समय में बेहतर एनएच की सुविधा मुहैया होगी। उधर, एक्सईएन नेशनल हाईवे अथॉरिटी कुलबीर सिंह ने कहा कि घनौली-शिमला मार्ग के एनएच निर्माण को लेकर कंसलटेंट की नियुक्ति के उपरांत इसकी अलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को सौंपी गई है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन