फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baba Hardev Singh killed in car accident in Canada

बाबा हरदेव के निधन से फूट-फूटकर रोए अनुयायी

Sat, 14 May 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
Baba Hardev Singh killed in car accident in Canada
शिमला में कई अनुयायी एक-दूसरे से मिलकर रोते देखे गए। - फोटो : अमर उजाला

संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश में मिशन से जुड़े सात लाख से अधिक अनुयायी स्तब्ध हैं। शुक्रवार को कनाडा में बाबा हरदेव की हादसे में मृत्यु होने की सूचना मिलते ही प्रदेश में स्थित शाखाओं में अनुयायियों की भीड़ जुट गई। प्रदेश में संत निरंकारी मिशन की 300 से अधिक शाखाएं और 25 से ज्यादा भवन हैं।

विज्ञापन


बाबा हरदेव सिंह का निधन होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी शिमला के बैम्लोई भवन में जुटे। भावुक हुए कई अनुयायी एक-दूसरे से मिलकर रोते देखे गए। बाबा हरदेव सिंह के पूर्व में हुए शिमला प्रवास को याद करते हुए अनुयायियों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


देर शाम तक बड़ी संख्या में बैम्लोई में एकत्र हुए अनुयायी नई दिल्ली से मिलने वाले आगामी आदेशों के इंतजार में बैठे रहे। मिशन के क्षेत्रीय संचालक सेवादल इंद्र मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय से सूचना प्राप्त होने के बाद आगामी आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा हरदेव सिंह का पार्थिव शरीर देश में पहुंचने के बाद नई दिल्ली में शोक सभा होगी। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत सामाजिक कार्यों को भी बखूबी निभाया जाता है। बाबा हरदेव सिंह ने स्वच्छता को हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा।

साल 2015 में हिमाचल आए थे बाबा
बाबा हरदेव सिंह साल 2015 में आखिरी बार हिमाचल आए थे। इस दौरान सोलन, सुंदरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बाबा ने प्रवास किया था। साल 2014 में बाबा हरदेव सिंह शिमला के बैम्लोई स्थित निरंकारी भवन में आए थे।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा हरदेव का निधन दुखद है। आध्यात्मिक विश्व के लिए एक महान क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों और अनुयायियों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी,


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, आईडी लखनपाल और मनसा राम ने भी बाबा हरदेव सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed