{"_id":"698329d8d82a11de7a0877e0","slug":"baba-eleven-chikhar-became-the-champion-of-bhuteshwar-cricket-tournament-shimla-news-c-19-1-sml1007-672938-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बाबा इलेवन चिखर बना भूतेश्वर \nक्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बाबा इलेवन चिखर बना भूतेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
फाइनल मैच में पीरन ट्राई को 8 विकेट से हराया
बाबा इलेवन चीखर को मिला 81 हजार का पुरस्कार
26 रनों की नाबाद पारी अरुण ने खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील की बाबा इलेवन चिखर टीम ने सिरमौर के नेई-नेटी पंचायत के धरोली में हुई प्रथम भूतेश्वर महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबा इलेवन चीखर ने पीरन ट्राई को 8 विकेट से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीरन ट्राई ने निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। टीम की ओर से सुधीर ने 17 रन और तनु ने 12 रन का योगदान दिया। जवाब में बाबा इलेवन चिखर ने लक्ष्य को मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। बाबा इलेवन चिखर की ओर से अरुण ने नाबाद 26 रन बनाए, जबकि विक्की ने 15 रन और रोहित ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कामधेनु पेंट्स के रीजनल मैनेजर एवं समाजसेवी निहाल रापटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम बाबा इलेवन चिखर को 81 हजार रुपये की नकद राशि कामधेनु परिवार की ओर से प्रदान की। निहाल रापटा ने युवाओं और बच्चों से मोबाइल तथा नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए आयोजकों से आग्रह किया कि अगले साल की प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि अगले वर्ष महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो वह विजेता टीम को 31 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से प्रदान करेंगे।