फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   B.ed Fees may be doubled from next session.

बीएड करने वालों के लिए बुरी खबर, बढ़ेगी फीस

Fri, 17 Apr 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Apr 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
B.ed Fees may be doubled from next session.

हिमाचल में बीएड की फीस बढ़ाने की तैयारी है। इसमें 40 से 45 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, निजी बीएड कॉलेज एसोसिएशन मान रही है कि फीस दोगुना हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन


एनसीटीई की ओर से बीएड कोर्स को नए सत्र से दो साल कर देने के बाद प्रदेश सरकार ही दो वर्षीय कोर्स की फीस तय करेगी। इससे साफ है कि बीएड कोर्स की फीस बढ़ेगी। यह कितनी होगी, अभी साफ नहीं है। प्रदेश भर में विवि के दो और 73 निजी बीएड कॉलेजों में करीब साढ़े आठ हजार छात्र हर साल बीएड में प्रवेश लेते है।
विज्ञापन


कोर्स दो साल का होने के बाद हर कॉलेज की यूनिट में फर्क आ गया है, जो यूनिट पहले सौ छात्रों की होती थी, उसे अब 50 का कर दिया गया है। इससे जाहिर है कि कॉलेजों में यूनिट का साइज छोटा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्षीय कोर्स के हिसाब से ही कॉलेजों को प्रवेश देना होगा। इसके लिए सभी कॉलेजों ने एनसीटीई को शपथ पत्र सौंपे हैं।

एनुअल फीस स्ट्रक्चर करेंगे फॉलो: राणा

B.ed Fees may be doubled from next session.

निजी बीएड कॉलेज एसोसिएशन के प्रबंध सचिव जीत सिंह राणा ने कहा कि बीएड कोर्स दो साल का कर दिया गया है। इसकी फीस भी डबल हो गई है। प्रोस्पेक्टस में वार्षिक फीस ढांचा एक साल का दिया गया है।

बीएड दो साल की हुई है तो फीस भी दो साल के हिसाब से ली जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी बीएड संचालक एनुअल फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से फीस की दरों को फॉलो करेंगे। बीएड जब दो साल की कर दी गई है तो फीस भी दो की वसूली होगी।
मौजूदा समय में यह है बीएड का फीस स्ट्रक्चर

विवि परिसर और धर्मशाला स्थित विवि के संस्थान में बीएड कोर्स की अब तक की फीस 6,440 रुपये है। छात्र से काउंसलिंग के समय में करीब तीन हजार रुपये से अधिक चार्ज यूनिवर्सिटी को अदा करने होते हैं।

निजी बीएड कॉलेज में प्रति छात्र फीस 46,750 और करीब साढ़े तीन हजार यूनिवर्सिटी चार्जेज हैं। विवि से जारी प्रोस्पेक्टस में अभी तक पुराना स्ट्रक्चर ही दिया गया है।

सरकार ही तय करती है बीएड का फीस स्ट्रक्चर

B.ed Fees may be doubled from next session.

निजी बीएड कॉलेजों का फीस स्ट्रक्चर प्रदेश सरकार ही तय करती है। कोर्स के दो वर्ष का किए जाने के बाद अब निजी बीएड कॉलेज संघ भी फीस बढ़ाने के मामले को सरकार के समक्ष उठाने की तैयारी में है। बीएड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक छात्रों को फीस बढ़ोतरी का झटका लगेगा।

कोर्स दो साल का होने पर कॉलेज यूनिट में फर्क
कोर्स दो साल का होने के बाद हर कॉलेज की यूनिट में फर्क आ गया है, जो यूनिट पहले सौ छात्रों की होती थी, उसे अब 50 का कर दिया गया है। इससे जाहिर है कि कॉलेजों में यूनिट का साइज छोटा कर दिया गया है। दो वर्षीय कोर्स के हिसाब से ही कॉलेजों को प्रवेश देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed