फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp in school

Shimla News: विद्यार्थियों मतदान के बारे में किया जागरूक

Fri, 12 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in school
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यक्रम का ध्येय है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी गई। 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को एक जून को होने वाले चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य संजीव शर्मा, राजेश कंवर, डीपी संजीव शर्मा, प्रवक्ता कुसुम लता, निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी अनुरूप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed