फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   avocado fruit of north america and mexico will harvest in himachal

अब हिमाचल में पैदा होगा उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको का ये फल

Mon, 18 Sep 2017 02:48 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
avocado fruit of north america and mexico will harvest in himachal

उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में पाया जाने वाला एवोकेडो फल अब हिमाचल में भी आसानी से मिल सकेगा। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में एवोकेडो पर शोध शुरू हो गया है। महाविद्यालय में ट्रायल के आधार पर इसके पौधे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन



खास बात यह है कि गर्म और कोहरे वाले क्षेत्र में भी आसानी से इस पौधे की फसल हो सकती है। अन्य फल आमतौर पर कोहरे के कारण खराब हो जाते हैं। शोध के आधार पर शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने कॉलेज नर्सरी में करीब 50 पौधे लगाए। 
विज्ञापन




वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि पांच वर्ष बाद ये पौधे फल देना शुरू कर देंगे। निचले हिमाचल की जलवायु को एवोकेडो फल के अनुकूल माना जा रहा है। ट्रायल के बाद महाविद्यालय से यह ग्राफ्टेड पौधे बागवानी विभाग के माध्यम से बागवानों तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एवोकेडो को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। नाशपाति के आकार के इस फल में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन, विटामिन बी, सी, ई और विटामिन-के तथा पोटाशियम समेत अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह फल खासकर मधुमेह, हृदय की बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए लाभदायक होता है। 

बागवानों के लिए आय का बेहतर साधन

avocado fruit of north america and mexico will harvest in himachal

एवोकेडो फल बागवानों को अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए बहुत बढ़िया जरिया हो सकता है। एवोकेडो का फल 250 ग्राम से लेकर 750 ग्राम तक होता है। बाजार में इस फल की कीमत 250 से 300 रुपये तक आंकी गई है, जोकि सेब, अनार और नाशपाति से काफी महंगा है। विशेषज्ञों की मानें तो हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा के अलावा शिवालिक पहाड़ियों में एवोकेडो की अच्छी पैदावार हो सकती है। चूंकि, यहां की मिट्टी और जलवायु को वैज्ञानिक अच्छा मान रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिक एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर के वैज्ञानिक डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के जर्म प्लाजा में 50 पौधे एवोकेडो के लगाए गए हैं। एवोकेडो के लिए निचले हिमाचल की जलवायु उपयुक्त मानी जा रही है। एवोकेडो शुगर और हृदय की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed