{"_id":"62813f0734494e4b3e303f3c","slug":"aurvedic-hospital-in-seepur-annouced-by-jairam-shimla-news-sml408947380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपुर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपुर मेला
विज्ञापन
मशोबरा के समीप सीपुर में जिला स्तरीय सीपुर मेले के समापन समारोह के अवसर पर नाटी डालते मुख्यमंत्र?
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सीपुर में एक आयुर्वेदिक औषधालय खोला जाएगा। कन्होला में स्वास्थ्य उप केंद्र और मशोबरा-सीतापुर-देवी मार्ग को पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मशोबरा के निकट सीपुर में जिला स्तरीय मेले के समापन समारोह के दौरान यह सौगात इलाका वासियों को दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और लोगों की स्थानीय देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। मेले और त्योहार राज्य की सांस्कृतिक विविधता के समृद्ध भंडार हैं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सीपुर सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। वर्तमान में जल शक्ति विभाग के साथ क्रेगनेनो-शुहल सड़क के उचित रखरखाव के लिए इसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने ढली से शिरडू सड़क के रखरखाव के लिए 8 लाख रुपये और पडाची-बरधी पंचायत में खेल मैदान निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीएचसी मशोबरा के नाम जमीन हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूली बच्चों को 21,000 रुपये देने की भी घोषणा के साथ खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहे सरकार के फैसले
सीएम ने कहा कि एचटीआरसी बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट और 125 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली देने के निर्णय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी उपलब्ध कराने का भी फैसला किया है, जो कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा था। कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.30 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक चौपाल बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप और भगत राम चौहान, विजय ज्योति सेन, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सक्षम गुड़िया बोर्ड रूपा शर्मा, मशोबरा पंचायत प्रधान गायत्री, उपायुक्त आदित्य नेगी और सीपुर मेला समिति संयोजक बालक राम मौजूद रहे।