{"_id":"5c3edfa7bdec22732c13ee8b","slug":"audit-of-cooperative-societies-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभाओं पर शिकंजा, साल में एक बार होगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभाओं पर शिकंजा, साल में एक बार होगा ऑडिट
Wed, 16 Jan 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 4000 सहकारी सभाओं का हर साल ऑडिट होगा। कई सहकारी सभाओं में कई वित्तीय अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। कई सहकारी सभाएं निष्क्रिय भी हैं।
विज्ञापन
सरकार ने सहकारी सभाओं की मनमानी रोकने के लिए फैसला लिया है ताकि प्रदेश में सहकारी सभाओं की स्थिति में सुधार किया जा सके। सहकारी सभाओं की बुनियाद ऊना जिले से पंजावर से डाली गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से पूरे प्रदेश में सहकारी आंदोलन चलाया गया और सहकारी सभाओं को खोला जाने लगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में चार हजार सहकारी सभाएं हैं। जो सहकारी सभाएं पंजीकरण के बाद निष्क्रिय हैं, उनकोे भी मुख्य धारा से जोड़ना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
सरकार नए साल से सभी सहकारी सभाओं का वर्ष में एक बार जरूरी ऑडिट कराना सुनिश्चित कर रही है। अभी तक राज्य की सहकारी सभाओं पर ऐसी कोई बंदिश नहीं थी। इसी कमजोरी के कारण सहकारी सभाओं में वित्तीय अनियमितताएं होती रही हैं।
सहकारिता मंत्री राजीव सहजल कहते हैं कि राज्य की सभी सहकारी सभाओं का नए वर्ष से साल में एक बार आडिट अनिवार्य किया जाएगा। इससे सोसाइटियों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।