फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Audio virel , investigation strat

अधिकारी और महिला कर्मी का ऑडियो वायरल, जांच शुरू

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Audio virel , investigation strat
मशोबरा वन स्टॉप सेंटर का मामला, 24 घंटे लगातार ली जा रही महिला कर्मियों से ड्यूटी
विज्ञापन

क्रॉसर
सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को दिया जाता है आश्रय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खोले गए वन स्टॉप सेंटर में तैनात आउट सोर्स महिला कर्मचारी खुद प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। आरोप है कि 2 महीने से सेंटर एडमिनिस्ट्रेशन केंद्र प्रबंधक की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी नियमों के विपरीत लगाई गई है।
सेंटर में तैनात महिला कर्मियों से 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। कर्मियों ने केंद्र प्रबंधक के पास शिकायत की तो उल्टा प्रताड़ित उन्हें किया जा रहा है। इस मामले को लेकर एक अधिकारी और महिला कर्मचारी की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला, अधिकारी से कह रही है कि ऐसा कैसा ड्यूटी रोस्टर जिसमें लगातार चार दिन तक लगातार ड्यूटी देने के लिए कहा जा रहा है। महिला कह रही है कि उसके पिता बीमार हैं लगातार ड्यूटी देने में वह सक्षम नहीं। महिला आउटसोर्स कर्मचारी हैं। मामला सामने आने के बाद महकमा छानबीन करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

पांच महीने से सेंटर में आउटसोर्स पर सेवारत महिला कर्मी रोस्टर के तहत 24 घंटे ड्यूटी देने को मजबूर है। बताया कि मार्च को वन स्टॉप सेंटर शुरू किया तो रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई। अप्रैल तक रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगती रही। मई के बाद पुराने रोस्टर के विपरीत 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। इनमें से एक महिला कर्मी ने तो 24 घंटे ड्यूटी देने के बावजूद भी गैर हाजिरी लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव से मांगी है मामले पर रिपोर्ट : मंत्री
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है। महिला बाल विकास विभाग के सचिव से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।
कर्मचारियों के लिए लिए हैं बयान : चौहान
बाल विकास अधिकारी वंदना चौहान ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन स्टॉप सेंटर में महिला कर्मचारियों और स्टाफ कर्मचारियों के भी बयान लिए हैं। कहा कि महिला कर्मचारियों की हर संभव मदद की जाएगी। 24 घंटे ड्यूटी लेना नियमों के विपरीत है।

मशोबरा में मार्च से शुरू हुआ वन स्टॉप सेंटर
हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए बाल विकास मंत्रालय और जिला प्रशासन की ओर से मशोबरा में वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत मार्च में शुरू की थी। जिला का यह एकमात्र वन स्टॉप सेंटर है। सेंटर में पीड़िता को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक और पुलिस की सहायता 24 घंटे सातों दिन निशुल्क सुविधा देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed