फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atul Maheshwari Scholarship examination will be held in three centers of Himachal

हिमाचल के तीन केंद्रों में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Fri, 16 Aug 2019 11:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship examination will be held in three centers of Himachal
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 हिमाचल के तीन केंद्रों शिमला, धर्मशाला और मंडी में होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

विज्ञापन


इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। पिछली बार की तरह ही इस बार 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से 12वीं कक्षा तक  पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।

विज्ञापन

एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र

विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्क्सशीट और घर का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो छात्रवृत्तियां
दृष्टिहीनों को दो विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की अनुमति होगी। ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर एक मोबाइल नंबर से अधिक फॉर्म भरना चाहेंगे तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। यानी एक मोबाइल नंबर ही पर्याप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed