{"_id":"629f8ea939cf73479b518cbc","slug":"atmoeshphare-shimla-news-sml411400568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव से लोगों के गले में दर्द और खराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बदलाव से लोगों के गले में दर्द और खराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी में रोजाना आ रहे 20 मामले
हरी सब्जियों और अंडे का करें सेवन : डॉ. उष्येंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोगों में गले में दर्द और खराश की समस्या बढ़ गई है। राजधानी में मौसम में आए बदलाव के बाद लोग इस तरह की बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इस तरह के करीब 20 मामले आ रहे हैं।
आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस बीमारी से समय रहते बचाव नहीं किया तो गले और नाक में दिक्कत के बाद इस तरह का वायरल इन्फ्लुएंजा निमोनिया की समस्या पैदा कर सकता है।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों के मुताबिक लोगों को आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए। डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने कहा कि हालांकि इस तरह की समस्या से मरीज तीन दिन में ठीक हो जाता है। इसलिए मरीजों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों, दलिया, सूप और अंडे का सेवन करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए। आईजीएमसी में शाम साढ़े चार बजे तक 3778 मरीजों ने विभिन्न ओपीडी में चेकअप करवाया। 3650 मरीज जनरल ओपीडी और 128 मरीज आपात स्थिति में उपचार करवाने आए थे।