Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly Winter Session: BJP to corner the govt over corruption, law and order, and the 'Himachal on Sale' iss

विधानसभा शीतकालीन सत्र: भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, हिमाचल ऑन सेल पर सरकार को घेरेगी भाजपा

Mon, 16 Nov 2026 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

 धर्मशाला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Assembly Winter Session: BJP to corner the govt over corruption, law and order, and the 'Himachal on Sale' iss
धर्मशाला में भाजपा विधायक दल की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस के आसार हैं। कांग्रेस सरकार को सदन में घेरने के लिए भाजपा विधायक दल ने रणनीति तैयार कर ली है। भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी संपत्तियों के इस्तेमाल, आर्थिक कुप्रबंधन और सरकार के फैसलों को लेकर भाजपा सत्र के दौरान कांग्रेस को जवाबदेह बनाने की तैयारी में है। सोमवार को धर्मशाला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

बैठक के बाद विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी संपत्तियों और संसाधनों को लेकर उठ रहे सवालों के चलते हिमाचल प्रदेश ऑन सेल का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार के आरोप, सरकार की फिजूलखर्ची और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर भी कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा जाएगा। किसानों, बागवानों, कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी सदन में उठाए जाएगा। शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि अन्य सरकारी विभागों की ओर डायवर्ट की जा रही है। उन्होंने इसे स्थानीय स्वशासन की भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि भाजपा ने इस संबंध में विधानसभा में नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग करेगी। सीएम के विपक्ष को सदन में अपनी बात सुनाने की हिम्मत रखने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि विपक्ष अपनी बात रखने के साथ सरकार का जवाब भी सुनना चाहता है। मुख्यमंत्री को विपक्ष को नसीहत देने के बजाय उसके जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करवाने का साहस दिखाना चाहिए। भाजपा का उद्देश्य सदन की कार्यवाही बाधित करना नहीं बल्कि जनता से जुड़े सवालों को उठाना है। मुख्यमंत्री के भाजपा पर सदन की कार्यवाही के बहिष्कार के आरोपों को भी निराधार बताया। शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक विरोध दर्ज करवाने के बाद दोबारा सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed