फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly Speaker kuldeep Pathania met with Mallikarjun Kharge; discussed Himachal politics.

शिमला: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विस अध्यक्ष पठानिया, हिमाचल की सियासत पर की चर्चा

Tue, 27 Oct 2026 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

 पठानिया ने खरगे के साथ हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जिला चंबा के राजनीतिक समीकरणों के साथ प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर भी अपना दृष्टिकोण रखा।

विज्ञापन
Assembly Speaker kuldeep Pathania met with Mallikarjun Kharge; discussed Himachal politics.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। खरगे के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। पठानिया ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। पठानिया ने खरगे के साथ हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जिला चंबा के राजनीतिक समीकरणों के साथ प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर भी अपना दृष्टिकोण रखा।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह पठानिया की भूमिका और कार्यशैली पर भी चर्चा हुई। पठानिया ने कहा कि वह बुनियादी तौर पर कांग्रेसी रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने खरगे के साथ जिला चंबा और प्रदेश कांग्रेस से जुड़े विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। पठानिया ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संभावित चुनावी परिदृश्य को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Trending Videos

लोकतंत्र की मजबूती विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर : पठानिया
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायी संस्थाओं के कामकाज में एकरूपता लाने के लिए एक समान मॉडल नियमावली तैयार करना समय की आवश्यकता है। इसे विभिन्न विधानमंडल अपनी सांविधानिक शक्तियों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपना सकेंगे। पठानिया मंगलवार को नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा की ओर से आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे पठानिया ने कहा कि सदन के कार्य संचालन और प्रक्रिया से जुड़े नियम केवल तकनीकी प्रावधान नहीं हैं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही, पारदर्शिता, बहस और जनप्रतिनिधित्व का आधार हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सराहना करते हुए कहा कि विधायी संस्थाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सभी विधानमंडलों की कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने के प्रयास प्रशंसनीय हैं। उनका पिछला और वर्तमान कार्यकाल लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विधायी संस्थाओं की मजबूती के लिहाज से स्वर्णिम कार्यकाल माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed