फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly session: Mahendra Singh said - there is open freedom for ministers to get work done in Jairam governm

विधानसभा सत्र: महेंद्र सिंह बोले- जयराम सरकार में मंत्रियों को काम करवाने की रही खुली छूट

Fri, 12 Aug 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Aug 2022 06:40 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जमकर गुणगान किया। कहा कि जयराम सरकार में मंत्रियों को काम कराने की खुली छूट रही। 

विज्ञापन
Assembly session: Mahendra Singh said - there is open freedom for ministers to get work done in Jairam governm
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जमकर गुणगान किया। कहा कि जयराम सरकार में मंत्रियों को काम कराने की खुली छूट रही। पहले अगर मंत्री ने काम कराना होता था तो मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करते थे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने तंज कसा, आप जिस तरह गुणगान कर रहे हैं, ऐसे में आप जा रहे हैं। आपको यह बातें सत्र के अंतिम दिन शनिवार को कहनी चाहिए थीं। इस पर महेंद्र बोले, सुना है आप चार्जशीट लाने वाले हैं।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने विधानसभा में पांच साल में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। कहा कि जल शक्ति विभाग ने विभिन्न मदों में विकास कार्यों के लिए 10032 करोड़ का प्रावधान रखा है। यह पिछली सरकार में 3294.00 करोड़ था। सरकार ने ग्रामीण पेयजल में 6,710 करोड़ उपलब्ध करवाए। यह पिछली सरकार में 1,612 करोड़ की तुलना में चार गुना अधिक है। जल जीवन मिशन में 8.76 लाख कनेक्शन दिए हैं। इसी अवधि में विभाग ने 23,377 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा दी है। इस वर्ष 3,935 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा है। पिछली सरकार में 24,986 हेक्टेयर भूमि को यह सुविधा दी गई।
विज्ञापन


आठ जिलों में 24 योजनाओं के तहत 280 पंचायतों की 3,154 बस्तियों के 1,255 गांवों में 20,663 घरों के लिए 743 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत कर काम शुरू कर दिया है। सरकार ने दो नए वृत्त, 20 मंडल, 27 उप मंडल, 40 कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोले हैं। पैरा पॉलिसी के तहत 1,368 पैरा पंप आपरेटर, 601 पैरा फिटर, 2,237 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए हैं। 3,970 नए पैरा वर्करों की नियुक्तियां चल रही हैं। जल रक्षकों का मानदेय 4,500 किया गया। 2017 में यह 1,700 रुपये था। उन्होंने बागवानी और सैनिक वेलफेयर विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके अंदर कांग्रेसी खून 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने महेंद्र सिंह पर तंज कसा, आपके अंदर कांग्रेसी खून है। इस पर महेंद्र सिंह और अन्य सदस्यों ने सदन में खूब ठहाके लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed