फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly session: BJP MLAs raised questions on the officers of their own government

विधानसभा सत्र: अपनी ही सरकार के अफसरों पर भाजपा विधायकों ने उठाए सवाल

Sat, 05 Mar 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 07:26 PM IST
सार

जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा के तहत आने वाली 12 से 29 किलोमीटर की सड़क को सीआरआईएफ के तहत बनाया गया है। 29 से 79 किलोमीटर सड़क का कुछ हिस्सा खराब है। इस सड़क की डीपीआर जल्द बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Assembly session: BJP MLAs raised questions on the officers of their own government
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायकों ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान अपनी ही सरकार के अफसरों पर सवाल उठाए। ज्वाली से विधायक अर्जुन सिंह ने देहरा-नगरोटा सूरियां-ज्वाली सड़क की खस्ता हालत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि लिखित में दी गई सूचना तथ्यों से परे है। कार्य को फरवरी 2022 में पूरा करने की बात कही गई है जबकि सड़क की हालत बहुत खराब है। कोई कार्य नहीं किया गया है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा के तहत आने वाली 12 से 29 किलोमीटर की सड़क को सीआरआईएफ के तहत बनाया गया है। 29 से 79 किलोमीटर सड़क का कुछ हिस्सा खराब है।

विज्ञापन


इस सड़क की डीपीआर जल्द बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। दूसरे सवाल में नाचन से विधायक विनोद कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री ने बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। परिवहन विभाग के अधिकारी गलत जानकारी दे रहे हैं। इस पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि गोहर और चैलचौक बस अड्डों का निर्माण चयनित भूमि के एफसीए केस की मंजूरी मिलने और भूमि परिवहन विभाग के नाम होने पर ही होगा। इनके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed