{"_id":"615492048ebc3eab7c7ece84","slug":"ashray-sharma-reached-delhi-will-meet-sonia-along-with-grandfather-sukhram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे आश्रय शर्मा, दादा सुखराम के साथ सोनिया से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे आश्रय शर्मा, दादा सुखराम के साथ सोनिया से मिलेंगे
Wed, 29 Sep 2021 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:49 PM IST
सार
मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा होने के बाद वह यहां से अपने लिए टिकट मांगेंगे। पंडित सुखराम पहले से ही नई दिल्ली में हैं। सुखराम अपने पोते के साथ सोनिया और राहुल गांधी से मिलेंगे। हालांकि मंडी सीट से प्रतिभा सिंह सशक्त प्रत्याशी मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
आश्रय शर्मा व पंडित सुखराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा होने के बाद वह यहां से अपने लिए टिकट मांगेंगे। पंडित सुखराम पहले से ही नई दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
सुखराम अपने पोते के साथ सोनिया और राहुल गांधी से मिलेंगे। हालांकि मंडी सीट से प्रतिभा सिंह सशक्त प्रत्याशी मानी जा रही हैं। इनके अलावा तीन विधायकों, एक पूर्व मंत्री समेत आठ अन्य नेताओं ने भी नई दिल्ली में डेरा डाल दिया है। ये अपने-अपने समर्थकों के लिए मंडी, फतेहपुर और अर्की में उपचुनाव में टिकटों की लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर रोहित ठाकुर की स्थिति स्पष्ट बताई जा रही है।
विज्ञापन