फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arunachal Pradesh CM Pema Khandu Targets Rahul Gandhi

अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने राहुल गांधी पर किए कटाक्ष

Mon, 30 Jul 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली/धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली/धर्मपुर (सोलन) Updated Mon, 30 Jul 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu Targets Rahul Gandhi

कसौली में न्यू ऐज लीडरशिप के 7वीं यंग थिंकर टीम में शिरकत करने आए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस में गांधी राज रहेगा, तब तक उसके मुखिया राहुल गांधी ही रहेंगे। कांग्रेस में यंग लीडर की कमी नहीं है लेकिन वहां गांधी परिवार के आगे न तो कोई बोल सकता है और न ही कोई अच्छा लीडर उभर सकता है। 

विज्ञापन


राजनीति में अच्छे लोगों को अच्छी नीयत के साथ आना चाहिए। आज भारत में कांग्रेस ने अपनी दुर्गति को देखते हुए क्षेत्रीय दलों से हाथ मिला लिया है जो कांग्रेस को खुद को नुकसान करेगा। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा ही सरकार बनाएगी और लोकसभा का चुनाव भी जीतेगी। नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधान सेवक बनेंगे।

विज्ञापन

Arunachal Pradesh CM Pema Khandu Targets Rahul Gandhi

जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अरुणाचल के काफी दौरे कर लिए हैं। अरुणाचल में पर्यटकों को सीमित मात्रा में जाने दिया जाता है। हिमाचल में बिना रोकटोक पर्यटक आ जाते हैं, वहां ऐसा नहीं है। सरकार ने पर्यटकों की जितनी सीमा तय की है, उतने ही पर्यटकों को इजाजत दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हर राज्य के विकास के लिए सरकार व लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अरुणाचल में 220 से अधिक जातियां रहती हैं। अरुणाचल को अभी तक भारत वर्ष का प्रदेश नहीं मानते थे। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है, तब से अरुणाचल के लोगों को भी लगा है कि देश का कोई प्रधानमंत्री प्रदेश का दौरा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed