फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army search operation in Bakloh Chamba Himachal Pradesh

सैन्य इलाके में दिखे संदिग्ध, रात भर चला सर्च ऑपरेशन

Thu, 02 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 02 Aug 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
army search operation in Bakloh Chamba Himachal Pradesh

जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले के बकलोह छावनी क्षेत्र में रात को दो संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मच गया। बकलोह आर्मी स्कूल के चौकीदार की सूचना के बाद इलाके में सेना एवं पुलिस ने रातभर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। जवान रात दस बजे से लेकर तड़के 4 बजे तक क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगालते रहे। तलाशी अभियान के दौरान किसी का सुराग नहीं लगा और सुबह 4 बजे ऑपरेशन रोक दिया गया।

विज्ञापन


लेकिन पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली जा रही है। करीब एक माह पहले ब्रिगेडियर स्तर के अफसर ने सुरक्षा एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में खुफिया इनपुट साझा किए थे। चंबा के डलहौजी और बकलोह सैन्य क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में पहले भी संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं। कुछ लोग पकड़े भी जा चुके हैं।  
विज्ञापन


बकलोह आर्मी स्कूल के चौकीदार ने मंगलवार को संदिग्धों की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी थी।  चौकीदार ने बताया है कि दो संदिग्ध व्यक्ति सेना के फैमिली क्वार्टरों की मालुमात हासिल कर रहे थे। जब संदिग्धों से सवाल किए तो वे खुद को बिहार रेजिमेंट के जवान बताकर फायरिंग रेंज में अभ्यास के सिलसिले में आने की बात कहकर चले गए। संदिग्धों के हावभाव और बातचीत पर संदेह होने पर उसने फौरन स्कूल प्रबंधन को सूचित कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने चुवाड़ी थाने को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किए थे इनपुट

army search operation in Bakloh Chamba Himachal Pradesh

सूचना मिलते ही तुरंत संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात दस बजे सेना एवं पुलिस ने आर्मी स्कूल के आसपास के क्षेत्र को खंगालना शुरू किया। सुरक्षा बलों ने घटासनी, बकलोह, ककीरा, तुन्नूहट्टी और इनके साथ सटे इलाकों के चप्पे-चप्पे को तड़के चार बजे तक खंगाल डाला, लेकिन संदिग्धों का कुछ पता नहीं लगा।

बुधवार को जिले के तमाम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा चौकस कर दी गई। शहर में प्रवेश के रास्तों पर औचक जांच नाके लगाए गए हैं। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। पैदल चलने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। इन दिनों चंबा में ऐतिहासिक मिंजर मेला चल रहा है और स्वतंत्रता दिवस भी नजदीक है, इसे लेकर भी जिले में सुरक्षा कड़ी की गई है।

बकलोह के पास दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। संदिग्धों की तलाश में मंगलवार रात सेना के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। फिर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। - डॉ. मोनिका, पुलिस अधीक्षक, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed