युवाओं के लिए सेना में नौकरी का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 11 मार्च से खुली भर्ती होने जा रही है। आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भारतीय सेना की खुली भर्ती 11 से 15 मार्च तक होगी।
इसमें कांगड़ा और चंबा जिलों के युवक भाग ले सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक नवजोत कंग ने बताया कि सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
सोल्जर क्लर्क पदों के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 23 वर्ष रहेगी। भर्ती रैली के दौरान सुबह पांच बजे गेट खोले जाएंगे, जबकि आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे।
सभी युवाओं को मिलेगा मौका
गेट बंद तभी किया जाएगा, जब भर्ती में आए तमाम युवा मैदान के अंदर एंट्री कर लेंगे। भर्ती में आए हर युवा को भर्ती मैदान में आने का मौका दिया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवार की ऊंचाई सामान्य ड्यूटी के लिए 166 सेमी और सोल्जर क्लर्क के लिए 162 सेमी अवश्य होनी चाहिए।
गोरखा उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेमी जरूरी है। भर्ती के दौरान शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए नशीले पदार्थ के सेवन की जांच की जा सकती है। उम्मीदवार को भर्ती के लिए तमाम जरूरी दस्तावेज लाने जरूरी रहेंगे।
उम्मीदवार बिचौलियों और दलालों से बचें। ऐसे लोगों की सूचना भर्ती रैली कार्यालय में दें।
इन तिथियों को होगी भर्ती
11 मार्च को बड़ोह, देहरा, कांगड़ा शाहपुर तहसीलों के अलावा नगरोटा बगवां, हारचक्कियां उपतहसीलों के युवा भाग ले सकेंगे। 12 मार्च को धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा तहसीलों के अलावा गंगथ, हरिपुर और रक्कड़ उप तहसीलों के युवा भाग लेंगे।
13 मार्च को ज्वाली, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कोटला, नगरोटा सूरियां, पालमपुर तहसीलों और जसवां कोटला उप तहसीलों के युवा भाग लेंगे। 14 मार्च को बैजनाथ, खुंडियां, नूरपुर के अलावा चढ़ियार, धीरा, थुरल, मुल्थान और पंचरुखी उपतहसीलों के युवा भाग लेंगे।
15 मार्च को जिला चंबा के सभी तहसीलों और उप तहसीलों के युवा भाग ले सकते हैं।