फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army jawan of nirmand videsh missing in avalanche in kinnaur himachal

किन्नौर हिमखंड मामला: माता-पिता को विदेश के सलामत घर लौटने का भरोसा

Sat, 23 Feb 2019 01:43 PM IST
ashok chauhan धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, खरगा (रामपुर बुशहर)
धर्मेंद्र बोज्ञाटो, अमर उजाला, खरगा (रामपुर बुशहर) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
army jawan of nirmand videsh missing in avalanche in kinnaur himachal

निरमंड की खरगा पंचायत के थरूवा गांव के सैनिक विदेश कुमार (32) नमज्ञा डोगरी के पास हिमखंड में दब गए हैं। यह खबर मिलने के बाद समूचे क्षेत्र के लोग गमगीन हैं। क्षेत्रवासी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


विदेश के पिता आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त ईश्वर दास और माता पुष्पा देवी को उम्मीद है कि उनका बेटा सही सलामत लौटेगा। वहीं, विदेश की पत्नी निंटा देवी को अभी तक नहीं बताया गया है कि विदेश हिमखंड में दबे हैं।
विज्ञापन


उन्हें सिर्फ यही बताया गया है कि विदेश की तबीयत थोड़ी खराब है। दादा केशू राम (90) अपने पोते विदेश की सलामती की दुआ कर रहे हैं। विदेश के हिमखंड में दबे होने की खबर सुनते ही रिश्तेदार उनके गांव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन पहले मां को किया था फोन

army jawan of nirmand videsh missing in avalanche in kinnaur himachal
वे ये हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं कि विदेश की पत्नी निंटा देवी को यह बता सकें कि विदेश तीन दिन से हिमखंड में दबे हैं।गांव के लोग विदेश के सही सलामत होने की दुआ कर रहे हैं।

सैनिक विदेश कुमार की माता पुष्पा देवी ने बताया कि छह दिन पहले बेटे ने फोन किया था कि जल्द छुट्टी लेकर घर वापस आऊंगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ऐसी खबर सुनने को मिलेगी। विदेश के चाचा सुरेश कुमार 7 डोगरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हुए हैं।

बडे़ भाई दिनेश कुमार महार रेजिमेंट 6 बटालियन सियाचिन पर तैनात थे। वहां से एक माह पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। विदेश का निंटा देवी के साथ सात साल पहले विवाह हुआ है, लेकिन अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed