फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army jawan killed in sniper shot by Pakistani troops in Jammu and Kashmir

पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से गोरखा रेजिमेंट का जवान शहीद

Thu, 20 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन) Updated Thu, 20 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Army jawan killed in sniper shot by Pakistani troops in Jammu and Kashmir

उत्तरी कश्मीर के हंदवाडा जिले में फारवर्ड पोस्ट पर तैनात 41 जीआर के राइफलमैन विमल सिंजाली स्नाइपर शॉट लगने से शहीद हो गए हैं। वे अपने साथी जवानों के साथ अग्रिम चौकी पर तैनात थे।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एलओसी पार से पाकिस्तान के स्नाइपर शूटर ने उन्हें निशाना बनाकर गोली दागी, जिससे वे शहीद हो गए। 

मूल रूप से नेपाल निवासी विमल सुबाथू भर्ती केंद्र से सेना में गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम को हेलीकॉप्टर से सुबाथू लाने के बाद कसौली ले जाया गया है। विमल के परिजनों के पहुंचने पर यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा आक्रोश
सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना पर लगातार आतंकी हमलों के कारण कुछ ही महीने में 14 जीटीसी के कई वीरों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी है।

इसी वजह से सुबाथू के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ खासा आक्रोश है। स्थानीय लोगों में देवेंद्र शर्मा, मनीष, अंशुल ठाकुर, संदीप गुप्ता व गौरव ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौर्य चक्र विजेता ने सरकार पर उठाए सवाल
शौर्य चक्र विजेता ऑनरेरी कैप्टन देव सिंह ठाकुर (रिटायर्ड) ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने को विदेशों में संधियां की जा रही हैं।

लेकिन आतंकवाद फिर भी जारी है। इस पर सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए। आधुनिक तकनीक और असलहे खरीदने के साथ ही इनके प्रयोग भी जोर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed