फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Jawan killed after hit by bull

शादी को एक माह बीता था, सांड ने ले ली फौजी की जान

Sat, 13 Aug 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 13 Aug 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
Army Jawan killed after hit by bull

नरेश छुट्टी पर घर आया था। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। नरेश तीन दिन तक अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझता रहा। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। नेशनल हाईवे-70 के साथ सटे पंचवटी गांव में सांड ने बाइक सवार 28 वर्षीय फौजी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिससे बाइक सवार गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां फौजी की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सैनिक छुट्टी पर घर आया था और तीन दिन से चंडीगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन था।

विज्ञापन

एक माह पहले हुई थी शादी

Army Jawan killed after hit by bull

एक माह पहले ही शादी हुई थी। सैनिक की मौत से उसके पैतृक गांव सोहरड़ में मातम छा गया है। नरेश कुमार (28) निवासी सोहरड़, जोलसप्पड़ बुधवार की शाम नादौन से अपने घर जा रहा था। जब वह पंचवटी के पास पहुंचा तो सड़क पर चल रहे एक सांड ने अचानक उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश कुमार गंभीर घायल हो गया।

उसे स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। यहां नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन चंडीगढ़ में शुक्रवार को नरेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि घायल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed