फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arajpatrit karamchari mahasangh hits out at himachal govt officers

अफसरों के खिलाफ भड़का अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

Wed, 09 Mar 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Mar 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
arajpatrit karamchari mahasangh hits out at himachal govt officers
शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा। - फोटो : अमर उजाला

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अफसरों के खिलाफ भड़क गए हैं। महासंघ ने आरोप लगाया है कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कुछेक अफसर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी आदेशों को विभाग के अफसर नहीं मान रहे हैं। 

विज्ञापन


महासंघ ने अफसर लॉबी को चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अगर अफसर लॉबी कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं करती है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को खुश किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी, छूटे हुए कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ करुणामूलक एक मुश्त नौकरी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

arajpatrit karamchari mahasangh hits out at himachal govt officers
जोगटा ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सीएम ने कर्मचारियों को डीए, ठेकेदारी प्रथा समाप्त, नर्सों के पद भरे जाना, गृहरक्षकों के मानदेय 280 से बढ़ाकर 350 रुपये किया जाना, जलवाहकों को मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 

प्रेसवार्ता में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त कर्मचारी नेता त्रिलोक ठाकुर, राजीव चौहान, शिमला कर्मचारी महासंघ के महासचिव नृपजीत सिंह, उपाध्यक्ष गंगा राम डोगरा, प्रेस सचिव एमआर वर्मा, वित्त सचिव सुदामाराम, प्रदेश नर्सिंग टीचर महासंघ की सचिव

सुशमा ठाकुर, प्रदेश नर्सिंग संघ महासचिव कल्पना रचैक सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से पेश किए गए 19वें बजट की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed