लोग फिर बनवा सकेंगे हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड, 1800 बीमारियों का निशुल्क होगा उपचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने विधानसभा में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए जनवरी से मार्च 2020 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस स्वास्थ्य कार्ड से 1800 बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जा सकेगा।
इस स्वास्थ्य सेवा के लिए किसी बीमा कंपनी का सेवाएं नहीं ली जा रहीं, बल्कि सरकार ने एक सोसाइटी बनाई है। इस सोसाइटी के पास एक साल में 31 करोड़ 55 लाख जमा हुए हैं और लोगों के उपचार पर 34.33 करोड़ खर्च हुए हैं। हिमाचल के सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की एससी और एसटी बस्तियों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय, लाभार्थी देंगे 10 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने मंगलवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमकेयर के तहत अभी तक प्रदेश में कुल 6.42 लाख परिवारों के कार्ड बनाए गए हैं। लोकमित्र केंद्र में 50 रुपए देकर कार्ड बनता है। जनवरी 2019 में योजना शुरू हुई थी।
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की शिकायत पर कार्ड बनाने रोक दिए गए थे और चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही दोबारा कार्ड बनाए जाने लगे। तीन बार कार्ड बनाने की तारीख बढ़ाई गई। बीमारी का उपचार होने के बाद ऑनलाइन भुगतान होता है। शिमला में कैंसर का इलाज पैट स्कैन से होगा।
कार्ड से कीमोथैरेपी भी मुफ्त होगी
इस कार्ड से कीमोथैरेपी भी मुफ्त होगी। पीजीआई सहित हिमाचल के 199 अस्पतालों में उपचार होगा, जबकि इसमें 56 निजी अस्पताल भी शामिल हैं। सहारा योजना के तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को हर माह दो हजार खाते में डाले जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि 90 हजार गरीब लोगों का यह कार्ड मुफ्त बना है। मनरेगा के 50 दिन पूरे किए मजदूरों के मुफ्त कार्ड बने हैं। अनुबंधकर्मियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्करों, 40 फीसदी दिव्यांगों और 70 साल से अधिक आयु वालों से 365 रुपए लेकर कार्ड बने हैं। विधायक कमलेश ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि यह योजना संजीवनी है।
पठानिया और जगत सिंह नेगी में नोकझोंक
भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर की ओर से विधानसभा में लाए गए हिमकेयर और सहारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भाजपा विधायक राकेश पठानिया और कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी में नोकझोंक हुई।
जगत सिंह नेगी ने जब ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में हिमकेयर और सहारा योजना पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य कार्ड नहीं बन रहे हैं। सरकार ने कई स्कीमों को क्लब कर दिया है।
अपनी बात खत्म करने के बाद भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने उन पर शब्दों का हमला। बोला कहा कि इस योजना से लोगों को फायदा पहुंचा है। लोगों का इलाज निशुल्क हो रहा है, इससे ज्यादा और क्या चाहिए।
उन्होंने कहा कि कहां तो जगत सिंह नेगी को इस योजना का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मशीनों को कबाड़ में रख दिया। कैंसर का इलाज शिमला में होता है और मशीनें टांडा में रखी गई। आज हिमाचल में कैंसर जैसी बीमारी का निशुल्क उपचार किया जा रहा है।