{"_id":"a65407826f4d2d0168576a23d9d243cc","slug":"apple-production-decrease-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब उत्पादन में पिछड़ा हिमाचल,उत्पादन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब उत्पादन में पिछड़ा हिमाचल,उत्पादन घटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सेब सीजन समाप्त हो गया है। इस बार पिछले साल के मुकाबले एक करोड़ सेब पेटी कम उत्पादन हुआ है। इस साल राज्य में 2.60 करोड़ सेब पेटियां हुई हैं।
विज्ञापन
जबकि पिछले साल 3.69 करोड़ सेब पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचीं थी। कम उत्पादन मौसम की मार के चलते बताया जा रहा है।
राज्य में सेब सीजन इस बार जून के अंत में शुरू हो गया था। मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के निचले क्षेत्रों से सेब सबसे पहले मंडियों में पहुंचता है।
इसके बाद शिमला और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों और अंत में किन्नौर के ऊंचे इलाकों का सेब बाजार में उतरता है। शुरू में अरली वैराइटी सेब को काफी अच्छे रेट मिले। बीच में रेट गिरे थे। बाद में खरीददारों में कम फसल का अनुमान होते ही सेब के दामों ने फिर उछाल पकड़ लिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के चलते भी राज्य के बागवानों को अच्छे रेट मिले। इस बार 2.60 करोड़ पेटियां राज्य से बाहर मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि मंडियों में गई हैं, वहीं लगभग 15 से 20 लाख पेटियों की खपत राज्य के भीतर हो गई हैं।
विज्ञापन
राज्य में ही करीब 20 लाख पेटियां बिक जाती हैं। हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. गुरदेव सिंह ने कहा कि पैदावार का अंतिम आंकड़ा फील्ड से एकत्र किया जा रहा है।