{"_id":"341b5f303bd47430ca6b8f9d8d41510e","slug":"apl-rice-ration-now-5kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल के चावल कोटे पर कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल के चावल कोटे पर कैंची
ललित कुमार/ अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल कोटे पर कैंची चल गई है। एपीएल के कोटे से दूसरी श्रेणियों को राशन का बंटवारा किया जा रहा है। लिहाजा, एपीएल राशनकार्ड धारकों को पांच किलो चावल कोटा ही बच पा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र से कम कोटा मिलने पर इस बार विभाग को लाखों एपीएल उपभोक्ताओं के चावल कोटे में दो किलो की भारी कटौती करनी पड़ी है। एपीएल राशनकार्ड धारकों को हर महीने चावल का सात किलो कोटा मिलता है। इस बार कम कोटा मिलने से सात किलो से घटकर पांच किलो कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि केंद्र से चावल का कम कोटा मिलने पर एपीएल राशनकार्ड पर सात किलो के कोटे में से दो किलो काटकर बीपीएल एवं अंत्योदय श्रेणियों को भी बांटा जा रहा है। इससे एपीएल कार्ड धारकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
एपीएल राशनकार्ड धारकों में भी हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जो सरकारी डिपुओं पर मिलने वाले सस्ते राशन पर निर्भर करते हैं। इनके लिए पांच किलो से महीने भर का गुजारा करने की मुश्किल खड़ी हो गई है।
इधर, उपभोक्ताओं रामलाल, हरदेव, रमेश कुमार और संजीव कुमार का कहना है कि पहले नौ किलो चावल मिलते थे। इसके बाद सात किलो किए। इस बार पांच किलो चावल ही मिल रहे हैं। इससे महीने भर का गुजारा मुश्किल है।