{"_id":"9a2c411dcbccdf1a76af044893ed0338","slug":"apl-flour-ration-kota-is-also-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल के आटा कोटे में भी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल के आटा कोटे में भी कटौती
बयूरो/ अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Fri, 11 Apr 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को चावल का कोटा घटने के बाद एपीएल का आटा का कोटा भी घटा कर सरकार ने लोगों को एक और जोर का झटका धीरे से दिया है। चावल और आटा का कोटा घटने से उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुंदरनगर उपमंडल में एपीएल के 19228 उपभोक्ता है जिन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत जहां सरकार बीपीएल व अंतोदय परिवारों को 35 किलो प्रति माह राशन उपलब्ध करवाने का दावा करती है।
विज्ञापन
वहीं एपीएल परिवारों को हर माह राशन की कटौती होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल परिवारों को राशन की सूची जारी की है उसमें हर माह 9 किलो चावल देने की बात कही है। परंतु लोगों को यह महज 5 किलो ही इस माह से मिल रहा है।
विज्ञापन
वहीं जो आटा पहले 18 किलो मिलता था अब घट कर महज 13 किलो रह गया है। राशन में हो रही कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार, सुरेंद्रपाल, विकास कुमार, कमल कुमार, सुरेंद्र सेन,विकास गुप्ता, व हंसराज का कहना है कि 13 किलो आटा व 5 किलो चावल से पूरे माह का गुजारा होना नामुमकिन है।
उन्होंने मांग की है कि जो कोटा पहले उन्हें मिलता था वह बहाल किया जाए। अन्यथा वह चुनाव में इसका जबाब सरकार को देंगे। इधर, सुंदरनगर में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक सुनीता राणा से इस बारे संपर्क करने पर उन्होंने बताया आटा का कोटा कम आने के कारण ही कुछ डिपूओं में राशन की कटौती की गई थी। जैसे ही पूरा कोटा आएगा आपूर्ति बहाल हो जाएगी।