फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur statement over congress regarding Raphael deal

राफेल सौदे पर कांग्रेस देश से मांगे माफी : अनुराग ठाकुर

Fri, 14 Dec 2018 08:17 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Fri, 14 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement over congress regarding Raphael deal

 सांसद अनुराग ठाकुर ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सेना और देशवासियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राफेल पर झूठ और लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है और हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके ठीक उलट कांग्रेस के नेताओं और उनके अध्यक्ष ने खोखले दावों और झूठी बातों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख को गिराने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं खारिज करते हुए इसे पूरी तरह पारदर्शी और देश के हित में बताया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि देश को लड़ाकू विमानों की जरूरत है और और राफेल डील में तय प्रक्रिया का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय का फैसला विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा है। भाजपा सरकार संसद के अंदर तथ्यों के आधार पर राफेल डील पर चर्चा करने को तैयार है। दिन और समय कांग्रेस पार्टी तय कर ले।

मोदी सरकार ने बिचौलियों को हटाकर पूरी पारदर्शिता बरती है। यदि राहुल गांधी को इस डील की किसी प्रक्रिया से आपत्ति थी तो वे अपने तथ्य रखने सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए।


कांग्रेस पार्टी यदि 60 सालों से झूठ बोलने की बजाए विकास करने पर ध्यान देती तो आज भारत एक विकसित देश होता। राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से देश की वायु सेना को मजबूती मिलेगी और खुद सेना इस खरीद का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed