फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Statement on Congress.

अनुराग के तीखे बोल, कहा-केंद्र से कुछ भी मिलने पर कांग्रेसियों के पेट में होता है दर्द

Wed, 15 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन/हमीरपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur Statement on Congress.

हमीरपुर को केंद्र सरकार से कुछ भी मिलने पर कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो जाती है। एक करोड़ रुपये रेलवे के विस्तृत सर्वे के लिए मंजूर हुआ है। इसके बाद ऊना हमीरपुर रेलवे कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। यह कहना है सांसद अनुराग ठाकुर का।

विज्ञापन

 
उन्होंने स्थानीय उपमंडल मुख्यालय के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  ऊना और हमीरपुर के बीच पांच स्टेशन बनेंगे। ऊना जंक्शन तथा हमीरपुर टर्मिनल बनेगा। हमीरपुर संसदीय सीट जीतना कांग्रेस का सपना ही रहेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जितनी भी विकास की योजनाएं मंजूर हो रही हैं, प्रदेश सरकार उसमें अड़ंगा डाल रही है। उन्होंने कहा कि भालुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन की औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि घोषणा मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शाम को बयान देकर सुबह तक भूल जाते हैं। कहा कि प्रदेश के लिए मंजूर एनएच मार्गो के लिए प्रदेश सरकार डीपीआर तैयार नहीं करवा पा रही है। देहरा में पांच वर्ष पहले केंद्रीय विवि के लिए जमीन चयनित की गई, लेकिन उस पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश विस चुनाव के बाद पहला काम केंद्रीय विवि का काम शुरू करवाना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से बिलासपुर, हमीरपुर तथा उना के साथ निकटवर्ती जिला के लोगों को लाभ होगा।


इस अवसर पर 15 लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर नादौन भाजपा प्रभारी एवं जिला महामंत्री अजय शर्मा, ठा. रघुवीर सिंह, भवानी सिंह, राज कुमार, चंदू लाल, पवन शर्मा, विजय शर्मा, बिहारी लाल, लाल चंद जसवाल, सरला ठाकुर, अनिता गर्ग, अनिता ठाकुर, जेआर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed