फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur said NIAS building will be built in Hamirpur with 150 crores

Hamirpur News: अनुराग ठाकुर बोले- हमीरपुर में 150 करोड़ से बनेगा एनआईएएस भवन

Wed, 21 Jun 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 07:49 PM IST
सार

हमीरपुर में खोला गया साईं कॉनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। जल्द ही यहां पर भवन का निर्माण होगा और हॉस्टल की सुविधा भी खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said  NIAS building will be built in Hamirpur with 150 crores
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में एनआईएएस (नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स) के लिए भवन का निर्माण जल्द होगा। हमीरपुर में खोला गया साईं कॉनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। जल्द ही यहां पर भवन का निर्माण होगा और हॉस्टल की सुविधा भी खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। खेलों के कोच भी तैनात किए जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि भारत में 23 नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स हैं। 23वां सेंटर हमीरपुर के लिए मंजूर किया है। प्रतिभावान युवाओं का चयन कर उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों के चयन और ट्रेनिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं से लैस भवन के लिए भी 150 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह प्रदेश के सबसे बड़े खेल भवनों में होगा।

विज्ञापन


आज योगासन को स्पोर्ट्स की मान्यता है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले सकते हैं। मनाली-किरतपुर फोरलेन के शुभारंभ के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्रायल रन के लिए कुछ समय के लिए इसको खोला गया था। इस बार समय से पूर्व बारिश हुई है। जिस वजह से काम में कुछ खलल पड़ा है। जल्द ही अब इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की और प्रजापति ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों से संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत भेंट भी की। प्रधानमंत्री मोदी के अमरीका दौरे पर ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली ऐतिहासिक स्टेट विजिट पर अमरीका पहुंचे हैं। भारतीय समयानुसार जब वहां सुबह होगी तब मोदी न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के प्रांगण में 180 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed