फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag thakur said in Hamirpur the silence of the Gandhi family is promoting the politics of appeasement

Anurag Thakur Statement: हमीरपुर में अनुराग बोले- गांधी परिवार की चुप्पी तुष्टीकरण की राजनीति को दे रही बढ़ावा

Mon, 11 Jul 2022 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 08:31 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रंगस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में हुई हिंसाओं पर गांधी परिवार की चुप्पी बार-बार तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन
Anurag thakur said in Hamirpur the silence of the Gandhi family is promoting the politics of appeasement
अनुराग ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राजस्थान में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रंगस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में हुई हिंसाओं पर गांधी परिवार की चुप्पी बार-बार तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही वोट बैंक की राजनीति करती आई है।  इससे पहले उन्होंने जोलसप्पड में 365 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे डॉ. राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। विधायक सुखविंद्र सुक्खू की ओर से मेडिकल कॉलेज पर की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर कहा कि अगर उनके पास कोई तथ्य हैं तो उन्हें इसे सार्वजनिक करना चाहिए। यदि मेडिकल कॉलेज को कांग्रेस सरकार लाई थी, तो उन्होंने तीन साल तक निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध करवाकर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं करवाया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज भाजपा की ही देन है। भूमि भी भाजपा सरकार ने ही उपलब्ध करवाई है। केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में हुई देरी के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मेडिकल कॉलेज को जमीन दी जाती तो आज यह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होता। सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा और एम्स अस्पताल के लिए कांग्रेस ने जमीन उपलब्ध नही करवाई है। कांग्रेस हिमाचल में विकास करवाना ही नहीं चाहती है। अनुराग ने कहा कि पूरे देश में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव को विभिन्न विभागों की ओर से मनाया जा रहा है। योगदान देने वाले अनछुए स्वतंत्रता सेनानियों को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि वे ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी साझा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed