{"_id":"57b1677e4f1c1bd66b6eb259","slug":"anurag-thakur-mission-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2017 के लिए अनुराग का चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2017 के लिए अनुराग का चुनावी शंखनाद
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं की धरा हिमाचल प्रदेश। एक छोर पर कुल्लू में हिलोपा का भाजपा में विलय...। तमाम गिले-शिकवे भुलाकर राजनीति के पुराने और नए महारथी एक मंच पर आ गए। दूसरे छोर पर सिरमौर में भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया। संकल्प लिया प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का। इसमें शरीक हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनैंट अनुराग ठाकुर।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर का दो दिवसीय सिरमौर दौरा भले ही तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर फोकस रहा, लेकिन जनसभाओं में उन्होंने चुनावी रणभेरी भी भरी। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्ता में आने के लिए जहां रूठों को जोड़ा जा रहा है, वहीं प्रचार अभियान को भी गति दी जा रही है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को अभी से मैदान में डटने के टिप्स दिए जा रहे हैं। कहां जा रहा है कि चंद महीने शेष हैं। अब जरूरत है कमर कसने की। अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को चुनावी हथियार बनाने की भी बात दोहराई। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। मिशन 2017’ के लिए विकास का नारा लेकर अनुराग जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिरमौर के कमरऊ, पांवटा साहिब, माजरा और ददाहू में हुई जनसभाओं वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आक्रामक दिखे। प्रदेश की सरकार पर सीधा हमला बोला तो मोदी सरकार का खूब गुणगान किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में हुए विकासात्मक कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। कहा - जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो प्रदेश में धूमल सरकार थी। विकास की नई इबारत लिखी गई।
धूमल के शासनकाल में प्रदेश को एक-दो या तीन नहीं 85 अवार्ड मिले। हर क्षेत्र में हिमाचल पहले पायदान पर था। अब स्थिति उलट है। प्रदेश कोई अवार्ड तो मिले नहीं। प्रदेश पिछड़कर 22वें नंबर पर आ गया है। फेसबुक चलाओं, सोशल मीडिया का सहारा लो। मोदी सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस के अधूरे वायदे जनता तक पहुंचाओ।