फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur meets to mark zuckerberg at new delhi.

अनुराग ने बताया, बार बार क्यों भारत आ रहे हैं जुकरबर्ग?

Thu, 29 Oct 2015 07:43 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur meets to mark zuckerberg at new delhi.

भाजपा सांसद और संसद में आईटी कमेटी के अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने वीरवार को फेसबुक के संस्थापक एवं सीईओ मार्क जुकरबर्ग से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात काफी देर चली और इसमें काफी अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। अनुराग ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के बारे में जुकरबर्ग से विस्तार में चर्चा की।

विज्ञापन


जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक इस योजना के लिए प्रतिबद्ध है और वह मोदी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण देश है। यही वजह है कि वह भारत में पिछले तीन महीने में दूसरी बार आ रहे हैं। इस योजना को लेकर अनुराग ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। बाद में जुकरबर्ग से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए अनुराग ने इसे एक सफल मुलाकात करार दिया।
विज्ञापन

भारत में ये है फेसबुक का अगला लक्ष्य

anurag thakur meets to mark zuckerberg at new delhi.

अनुराग ठाकुर ने जुकरबर्ग के साथ नेट न्यूट्रेलिटी के विषय पर चर्चा की और उनसे पूछा कि इंटरनेट के प्रणेता टीम बर्नर्स ने कहा है कि फेसबुक का नया प्लेटफार्म इंटरनेट डॉट ओआरजी इंटरनेट स्वतंत्रता के खिलाफ है। जुकरबर्ग ने अनुराग ठाकुर को आश्वस्त किया कि फेसबुक इसके लिए प्रतिबद्ध है।

उसका इंटरनेट डॉट ओआरजी नेट न्यूट्रेलिटी की मूलभावनाओं से कहीं खिलवाड़ नहीं करता। भारत में अभी 100 करोड़ लोगों को इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जाना है। यह करने के लिए भारत सरकार और फेसबुक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं, इस पर भी अनुराग ने मार्क जुकरबर्ग से विस्तार से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed