फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anti Venom injection out of stock in IGMC.

...तो अब आईजीएमसी में भगवान ही बचाएगा

Mon, 18 Aug 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Aug 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anti Venom injection out of stock in IGMC.

आईजीएमसी अस्पताल में एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। यह इमरजेंसी जीवन रक्षक ड्रग है। ये दवा बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कसौली से उन्हें इस इंजेक्शन की सप्लाई नहीं आ रही है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। बीते सप्ताह मंडी की महिला की सर्पदंश के कारण आईजीएममी में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


आईजीएमसी अस्पताल में रोजाना सर्प दंश के छह से सात मरीज पहुंच रहे हैं। प्रबंधन के पास एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन का स्टाक था लेकिन इस बार मरीजों की संख्या में इजाफे से इंजेक्शन खत्म हो गए। इसके बाद कसौली से पर्याप्त स्टाक मांगा गया लेकिन वहां से केवल 30 इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन


ये भी अब खत्म हो गए हैं। ऐसे में सर्पदंश से पीड़ित को डाक्टर एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन नहीं दे पा रहे हैं। इस स्थिति में गंभीर मरीज की जान भी जा सकती है। अस्पताल में हड़कंप है लेकिन प्रबंधन सप्लाई न मिलने पर लाचार है। मरीज को तड़पते देखने के अलावा उनके पास दूसरा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है यह इंजेक्शन
डाक्टरों का कहना है कि सांप के डंसने से होने वाली मौत पर नियंत्रण के लिहाज से यह दवा काफी लाभदायक है। सांप के डंसने से मिचली आती है उल्टी होने लगती है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। डंसने वाले स्थान पर सूजन आ जाती है। खून के थक्के बनने की प्रक्रिया थम जाती है। घबराहट होने लगती। इसमें हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर एंटी स्नेक वीनम मिलने से काफी हद तक मौत को टाला जा सकता है।


क्या कहता है प्रबंधन

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने माना कि एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। सप्लाई नहीं मिल रही है। सर्प दंश के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। दूसरे सरकारी अस्पतालों से एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन का स्टाक मंगवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed