फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Another Patient Died Just After Operation at Una Hospital, Protest.

ऑपरेशन के बाद इस अस्पताल में हो रही मौतें, एक और ने तोड़ा दम, हंगामा

Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Another Patient Died Just After Operation at Una Hospital, Protest.

ऑपरेशन के महज 15 मिनट बाद बुजुर्ग मरीज की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया। तीन दिन के भीतर इसी अस्पताल में यह दूसरी मौत थी। मामला हिमाचल के ऊना का है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप हैं कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों के हंगामे से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। कोटला खुर्द का चमन लाल बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुआ था। चिकित्सकों ने वीरवार को अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के 15 मिनट के बाद चमन लाल की तबीयत खराब हो गई। इससे पहले चिकित्सक कुछ कर पाते, चमन लाल ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन भड़के गए। इनका आरोप था कि लापरवाही के कारण उनके मरीज की जान गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान चिकित्सक के साथ गाली-गलौज भी किया गया। स्थिति बेकाबू होता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सीएमओ ने बताया कि परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

इलाज के दौरान तीन दिन में दूसरी मौत

Another Patient Died Just After Operation at Una Hospital, Protest.

ऊना अस्पताल में तीन दिन के भीतर उपचार के दौरान मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती की गई महिला की शिशु सहित मौत हो गई थी।

इस दौरान भी परिजनों ने बवाल किया था। इस मामले की भी जांच चल रही है। अस्पताल में लापरवाही के आरोप लगातार सामने आने से स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed