{"_id":"6033c45d8ebc3ee8f166404b","slug":"anganwadi-workers-will-protest-in-himachal-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं
Mon, 22 Feb 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की राज्य कमेटी आंगनबाड़ी कर्मियों की प्री प्राइमरी में नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। आंगनबाड़ी कर्मी शिमला में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। हड़ताल के संदर्भ में यूनियन ने निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष नीलम जसवाल, महासचिव वीना देवी, सुमित्रा देवी, लज्या देवी, हरदेई, मीनाक्षी, राजकुमारी, बिम्बो देवी, हिमिन्द्री, मीना देवी, चंपा देवी, बिमला देवी, नीलम, किरण, शशि, स्वर्चा, अनुराधा व पम्मी कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर आंगनबाड़ी वर्करों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में नियुक्त करने के आदेश जारी न किए तो आंगनबाड़ी कर्मी नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करके सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर देंगी। उन्होंने केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने की मांग की है। प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेवारी आंगनबाड़ी कर्मियों को देने की घोषणा प्रदेश सरकार बजट सत्र में ही करे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन