{"_id":"a821b3697a54ee97c5ff02ad3dbf6fe1","slug":"angad-and-asma-won-best-all-rounder-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगद और आस्मा को बेस्ट आलराउंडर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगद और आस्मा को बेस्ट आलराउंडर का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Sun, 05 Oct 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनावर स्कूल के 167वें स्थापना दिवस के अंतिम दिन चीफ ऑफ आर्मी द आर्मी स्टाफ ट्रॉफी फॉर बेस्ट आलराउंड ब्वॉयज एंड गर्ल्स प्लस टू के अंगद बीर सिंह और आस्मा अरोड़ा के नाम रही। यशपाल चौधरी स्वर्ण पदक शुभांगी राणा को मिला। वह 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल रही हैं। शादीराम गोल्ड मेडल से आशिमा बंसल को वाणिज्य में सबसे अधिक अंक लेने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भगवती देवी गोल्ड मेडल आर्ट्स की सागा वडेरा के नाम रहा। नैली लोवेल ओएस गोल्ड मेडल से अंग्रेजी मेें प्रथम रहने वाली जन्नत संधू को मिला। साइंस में सबसे अच्छे अंक लेने पर शुभांगी राणा को दूसरी बारी सम्मानित किया गया। मैथ में राशि गर्ग, शारदा सूद, कंवर राज सिद्दू और यश भारद्वाज को मिला। थमैमेया कप संगठनात्मक क्षमता के लिए पृथ्वी सिंह चाहल को मिला।
विज्ञापन
सनावर स्कूल के स्थापना समारोह का शनिवार को समापन हुआ। सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद एनसीसी की परेड मुख्य आकर्षण रही। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि किंग ऑफ भूटान थे। उनके साथ उनकी पत्नी और ओल्ड सनारियम जेटसन पेमा मौजूद रहीं। लेफ्टिनेंट जरनल केजे सिंह, मौजूद रहे। ओल्ड सनारियन ने मार्चपास्ट किया। मुख्यातिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन