फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anand Sharma may be the next rajya sabha from himachal

आनंद शर्मा हो सकते हैं हिमाचल से राज्यसभा सदस्य

Mon, 08 Feb 2016 09:05 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
Anand Sharma may be the next rajya sabha from himachal

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आनंद शर्मा को हिमाचल से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुना जा सकता है। अप्रैल में राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप का टेन्योर पूरा होने जा रहा है। आनंद शर्मा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता हैं और उनका राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है। हालांकि, इस पद के लिए दूसरी सशक्त दावेदारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की भी मानी जा रही है।

विज्ञापन


दो अन्य नाम आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और अनिरुद्ध सिंह भी चर्चा में हैं। वर्तमान में हिमाचल से राज्यसभा में तीन सदस्य हैं। ये कांग्रेस पार्टी से विप्लव ठाकुर, भाजपा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा से ही बिमला कश्यप हैं। दो अप्रैल को बिमला कश्यप का राज्यसभा सदस्य के रूप में छह साल का टेन्योर पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


चूंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, इसीलिए अब राज्यसभा सदस्य भी कांग्रेस पार्टी से संबंधित ही होगा। आनंद शर्मा पूर्व में भी हिमाचल से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उनका शिमला में ही जन्म और शिक्षा हुई। शिमला के भराड़ी में उनका मकान भी है। आनंद शर्मा पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं और सोनिया गांधी के नजदीकी नेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से फिर से राज्यसभा सदस्य नहीं बन पाएंगे

Anand Sharma may be the next rajya sabha from himachal

राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ऐसे में वे राजस्थान से फिर से राज्यसभा सदस्य नहीं बन पाएंगे। आनंद शर्मा के समानांतर ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम पर भी हाईकमान विचार कर सकता है। अंदर की खबर रखने वाले सूत्रों की मानें तो वीरभद्र समर्थक ठियोग की वरिष्ठ विधायक आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह को भी

राज्यसभा के लिए मना रहे हैं। ठियोग या कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों से सीट खाली होने पर वहां से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह उपचुनाव लड़कर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश करने का अवसर पा सकते हैं। हालांकि, इस

बारे में अब तक न तो विद्या स्टोक्स और न ही अनिरुद्ध सिंह ने अपनी सहमति दर्ज की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि इस बारे में जो भी फैसला होगा, वह हाईकमान ही लेगा। आलाकमान की ओर से पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की राय भी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed