फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ambulance employees called off strike in himachal

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बर्खास्त 63 कर्मी भी बहाल

Wed, 04 Jul 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
ambulance employees called off strike in himachal

हिमाचल में 11 दिन से चल रही 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। वीरवार से सभी कर्मी काम पर लौटेंगे। बर्खास्त किए गए 63 कर्मी बहाल कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। सहमति के बाद कर्मियों की तीन मांगें मान ली गई हैं। अब कर्मचारी रोजाना आठ घंटे ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


जीवीके ने जिन 63 हड़ताली कर्मियों को एस्मा लगाने के बाद काम से निकाला था, उनकी बर्खास्तगी रद्द कर काम पर वापस बुला लिया है। इसके अलावा 20 जुलाई तक कर्मियों के सभी वेतन और भत्ते अदा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ambulance employees called off strike in himachal

कर्मचारियों की इस बैठक में 108 एंबुलेंस के राज्य प्रमुख मेहुल सुकुमारन, सीईओ सुबोध सत्यवादी, संयुक्त श्रमायुक्त टीआर आजाद, एनएचएच के एमडी मनमोहन शर्मा, पूर्व एमडी पंकज राय, ओएसडी 108 डा. गोपाल चौहान, ओएसडी 102 डा. अनादि, डीसी शिमला अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों की ओर से 108 एंबुलेंस वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन पूर्ण चंद, महासचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष विष्णु राम शर्मा, संयुक्त सचिव हितेश आदि ने कर्मचारियों की बातें रखीं।

यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने बताया कि एसीएस स्वास्थ्य, लेबर कमिश्नर, एनएचएम के निदेशक और एंबुलेंस की संचालनकर्ता कंपनी जीवीके के एमडी तथा डीसी शिमला के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की तीन मांगें मान ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed