फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh Tomorrow toppers will be honored by the CM Sukhu

Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh: हिमाचल के 222 टॉपर्स को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा सम्मान

Mon, 05 Aug 2024 10:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में होनहारों को नवाजेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh Tomorrow toppers will be honored by the CM Sukhu
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में होनहारों को नवाजेंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि होंगे। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में मौजूद होंगे। हिमाचल प्रदेश का नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला हर वर्ष की तरह ही इस बार भी 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करने की परंपरा का निर्वहन कर रहा है। मुख्यमंत्री 222 टॉपरों को सम्मानित करेंगे। इनमें दसवीं कक्षा के 92 और बारहवीं कक्षा के 90 टॉपर हैं। इसके अलावा शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के 40 टॉपर भी सम्मानित किए जाएंगे। सभी टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, माशवी आईआईटी मेडिकल शिमला, अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ कांगड़ा और सिरडा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी कार्यक्रम के प्रायोजक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed