फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jairam thakur congress 30 years power sukhu government

हिमाचल: 30 साल तक सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस! जयराम ठाकुर बोले- 68 जिले बना दें, फिर भी नहीं बनेगी सरकार

Wed, 04 Nov 2026 03:32 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

मंडी में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के समापन पर जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं लौटेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू की कुंडली, 68 जिले बनाने की चर्चा और राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणियां कीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
jairam thakur congress 30 years power sukhu government
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कुंडली इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस अगले 30 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

सुक्खू की कुंडली पर जयराम का पलटवार
जयराम ठाकुर ने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सुंदर ठाकुर को मंत्री पद देने का आश्वासन देते रहे हैं और वह भी मंत्री बनने की उम्मीद में मुख्यमंत्री के आगे-पीछे घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सुंदर ठाकुर की कुंडली ठीक नहीं होने संबंधी टिप्पणी का जिक्र करते हुए पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कुंडली पूरे देश ने देख ली है और प्रदेश कांग्रेस की कुंडली खुद मुख्यमंत्री ने खराब कर रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य नेताओं को दरकिनार कर खुद को ही सर्वेसर्वा बनाने में जुटे हैं।

68 जिले बना दें, फिर भी सत्ता में वापसी नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुरानी गारंटियों और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों के गठन की बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में 68 जिले भी बना दें, तब भी कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। जयराम ठाकुर के अनुसार कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं और अब नए मुद्दों के सहारे सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।
 

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद किसी परिवार की विरासत नहीं है। इस पद तक पहुंचने के लिए चुनाव जीतना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रधानमंत्री पद को गांधी परिवार तक सीमित रखने की सोच रखता है।

विधायक नंद लाल के निधन के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चंबा दौरे और वहां आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक के निधन के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम स्थगित नहीं किए।
 

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि मुख्यमंत्री का चंबा दौरा इतना जरूरी था तो उसे सादगी के साथ भी पूरा किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस विधायक का पार्थिव शरीर उनके घर के आंगन में रखा था, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चंबा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नाटी डाल रहे थे। उन्होंने इसे संवेदनहीनता करार दिया।

पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकाली पदयात्रा
इससे पहले भाजपा जिला मंडी की ओर से पड्डल मैदान से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के 13 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर संपन्न हुई। यहां आयोजित जनसभा में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed