फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala medhavi chhatra samman samaroh 2019: three maritorius of same name got same rank

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में देखने को मिला अनोखा संयोग, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 06 Jul 2019 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman samaroh 2019: three maritorius of same name got same rank
तीनों ही छात्राओं के नाम भी महक - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान शनिवार को एक अनोखा संयोग भी देखने को मिला। तीन छात्राओं के दसवीं की परीक्षा में बराबर 683 अंक आए थे।

विज्ञापन


रोचक बात यह थी कि मेरिट लिस्ट में नौंवे रैंक पर रहने वाली इन तीनों ही छात्राओं के नाम भी महक थे। तीनों हमीरपुर, ऊना और शिमला के रोहड़ू से सम्मान लेने होटल पीटरहॉफ पहुंचीं। सीएम जयराम ठाकुर से तीनों महक ने एक एक कर सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन


सबसे पहले हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर हमीरपुर की महक पुरी को सम्मानित किया गया। इसके बाद आर्या पब्लिक स्कूल बंगाणा की महक धीमान और फिर रोहड़ू के ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की महक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने कहा कि अमर उजाला के इस समारोह में न सिर्फ उन्हें सीएम के हाथों सम्मान पाने की खुशी मिली है, बल्कि एक-दूसरे से मिलने का भी मौका मिला। कहा कि अगली बार तीनों इतनी मेहनत करेंगी कि टॉप-5 में जगह बना सकें। तीनों ने एकसाथ फोटो भी ली।
 

माता-पिता टीचर, दोनों बेटियां टॉपर

amar ujala medhavi chhatra samman samaroh 2019: three maritorius of same name got same rank
सुजया और अविशि - फोटो : अमर उजाला

समारोह के दौरान दो सगी बहनों सुजया और अविशि को भी सीएम जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया। घुमारवीं के मिनर्वा स्कूल की छात्रा सुजया ने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा रैंक हासिल किया है। उनकी छोटी बहन ने दसवीं में दसवां रैंक हासिल किया।

दोनों बहनें अपने पिता अजय कुमार के साथ सम्मान लेने पहुंची थीं। सुजया ने बताया कि पिता अजय केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं, जबकि मां कुसुमलता गणित की शिक्षक हैं। माता-पिता की मदद से ही उन्होंने टॉप टेन में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed