फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala Janata Durbar organized at majhyath ward of shimla mc

जनता दरबार: एंबुलेंस रोड न सीवेज लाइन, टैक्स चुकाने पर भी महंगा मिल रहा पानी

Sun, 19 Jan 2020 10:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
amar ujala Janata Durbar organized at majhyath ward of shimla mc
- फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का रोडमैप तैयार हो चुका है। करोड़ों के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां जनता को अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। अमर उजाला ने मर्ज एरिया के एक ऐसे ही वार्ड मज्याठ में रविवार को जनता दरबार कार्यक्रम करवाया। इस दौरान एंबुलेंस रोड, महंगे पेयजल, सीवेज लाइन जैसी समस्याएं लोगों ने उठाई। 

विज्ञापन


 शहर का मज्याठ वार्ड नगर निगम में शामिल तो हो गया, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाएं अब तक नहीं मिल पाई हैं। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान लोगों का दर्द भी छलका। लोग बोेले अभी तक हमारे भवन भी नियमित नहीं हुए हैं। वार्ड में एंबुलेंस रोड है और न ही सामुदायिक केंद्र। टैक्स देने के बावजूद हजारों लोग महंगी व्यावसायिक दरों पर पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। सीवेज लाइन न होने से लोगों का सीवेज नालों में बहता है। नालों से सटे घरों में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जनता के इन्हीं समस्याओं से जुड़े सवालों का नगर निगम आयुक्त पंकज राय, सहायक अभियंता विकास बहल, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विनीत भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता वीर सिंह, पेयजल कंपनी के कनिष्ठ अभियंता ईश्वर दत्त, पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने जवाब दिए। इस मौके पर स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि वार्ड में रेलवे और सीपीडब्ल्यूडी की जमीन होने के कारण कई काम अटक रहे हैं। कहा कि सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर है और लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को मदद देने के लिए सफाई अभियान भी चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण पर आयुक्त ने मांगा सहयोग, लोग बोले- साफ रखेंगे वार्ड

amar ujala Janata Durbar organized at majhyath ward of shimla mc

मज्याठ में लोगों के बीच पहुंचे नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए आम जनता का सहयोग मांगा। कहा कि देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। ऐसे में कभी भी केंद्र की टीम शिमला पहुंच सकती है। टीम न सिर्फ शहर की सफाई देखेगी बल्कि लोगों से भी फीडबैक लेगी। लोगों को पता होना चाहिए कि शहर में सर्वे चल रहा है।

शिमला लीग रैंकिंग में 21वें नंबर पर है। इसे टॉप-20 में शामिल करने के लिए शहर साफ सुथरा होना चाहिए। लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग देने, घर का कचरा खुले में न फेंकने, 1916 हेल्पलाइन पर शिकायत करने, सफाई संबंधी शिकायतें पार्षद या लोकल कमेटी को देने की अपील की। निगम ने कसुम्पटी, लक्कड़ बाजार, रिज, संजौली, लोअर बाजार समेत कई इलाकों से कूड़ेदान हटाए हैं। इससे इन जगहों पर बंदरों का आतंक भी कम हुआ है। लोगों ने निगम को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। लोगों ने सफाई संबंधी शिकायतें रखीं जिन्हें आयुक्त ने जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

बच्चों पर रखें चेक तभी रुकेगा नशा
जतोग पुलिस चौकी से आए पवन कुमार ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। साथ ही नशे और ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूक किया। कहा कि बच्चों पर चेक रखना जरूरी है कि कहीं वे नशा तो नहीं कर रहे। आनलाइन ठगी के जरिये कैसे लोगों के खाते से पैसा उड़ाया जा रहा है, इसकी जानकारी भी दी।

लोगों के सवाल, अफसरों के जवाब

amar ujala Janata Durbar organized at majhyath ward of shimla mc

सवाल : वीना ठाकुर ने पूछा कि नए बिजली मीटर क्यों नहीं लग रहे? कई बार शिकायतें कर चुके हैं।
जेई: नगर निगम से एनओसी मिलते ही नए मीटर लगा देंगे। आयुक्त ने भी जल्द एनओसी देने का भरोसा दिया।

सवाल : बेलीराम ने कहा कि कई मकानों में अब किरायेदार नहीं रह रहे। फिर भी निगम कूड़ा फीस ले रहा है।
आयुक्त: कमरा खाली होने पर शुल्क देने की जरूरत नहीं। वार्डों में जल्द सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाएंगे। लोग इन्हें सूचना देकर कूड़ा शुल्क माफ करवा सकते हैं।

सवाल : हेमराज शर्मा ने कहा कि निगम से कूड़ा शुल्क न देने पर नोटिस आ रहे हैं। इसका क्या करें?
आयुक्त: लोग घबराएं नहीं। नोटिस का जवाब दें यदि किरायेदार नहीं रह रहे। निगम इसका शुल्क नहीं लेगा।

सवाल : प्रेमलाल शर्मा ने पूछा कि भवन कब नियमित होंगे। कई बार पैसे दे चुके हैं। कोई जवाब तक नहीं आता।
आयुक्त: भवन नियमितीकरण से जुड़े मामले पर कुछ नहीं कह पाएंगे। इस पर सरकार ही फैसला ले सकती है।

सवाल : लता देवी ने कहा कि उनके घर के लैंटर पर बिजली तारें लटकी हैं। यहां पोल क्यों नहीं लगा रहे?
जे
ई: इसकी जांच की जाएगी। यदि जगह है तो जल्द यहां पोल लगा दिया जाएगा।

सवाल : ओंकार चंद ने पूछा कि वार्ड में कब सीवरेज लाइन बिछेगी? लोग नालों में सेप्टिक टैंक खोल रहे हैं।
आयुक्त: सीवरेज लाइन जल्द बिछेगी। रामपुरी में एसटीपी को लेकर बात चल रही है। जल्द सुविधा मिलेगी।

 

सवाल : अजय भारद्वाज ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट होते ही मज्याठ में चालान कटते हैं। हम कहां गाड़ी ले जाएं?
आयुक्त: स्मार्ट सिटी में हमारे पास काफी पैसा है। आप प्रस्ताव दें। सड़क, पार्किंग की सुविधा जल्द देंगे।

सवाल : बॉबी नेगी ने कहा कि वार्ड में एक भी सड़क नहीं। मरीज पीठ पर उठाने पड़ते हैं। कब एंबुलेंस रोड बनेगा।
आयुक्त: पार्षद ने भी ये मामला उठाया है। रेलवे से बात की जाएगी। जहां संभव होगा वहां सड़क बनाएंगे।

सवाल : अमरदेव शर्मा ने कहा कि पानी रोज नहीं आता। सुबह तो कभी शाम को पानी देते हैं। शेड्यूल बनना चाहिए।
जेई: कंपनी की सप्लाई रोज है। इसका शेड्यूल बनाएंगे। ये आईपीएच की सप्लाई है जो रोज नहीं आ रही।

सवाल : गंगाराम ने कहा कि फर्जी कॉल बहुत आ रही हैं। रेलवे लाइन और साथ लगते जंगल में नशेड़ी बैठे रहते हैं। गश्त बढ़ाई जाए
पुलिस: लोगों की बताई जगहों पर हफ्ते में दो बार गश्त लगेगी। फर्जी कॉल को ब्लॉक कर दें। नशेड़ियों की सूचना तुरंत चौकी में दें।

सवाल : प्रेम ठाकुर ने कहा कि उनका घर नाले से सटा है। इसमें लोग सेप्टिक टैंक खोल देते हैं जिससे परेशानी हो रही है।
आयुक्त: सीवेज लाइन बिछने और ट्रीटमेंट प्लांट लगने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी। इस पर काम चल रहा है।

सवाल : मस्तराम शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण समेत निगम में हर अभियान में सहयोग देंगे, बस मूलभूत सुविधाएं दे दो।
आयुक्त: निगम प्रयास कर रहा है। पार्षद से मिलकर नये प्रस्ताव बन रहे हैं। स्वच्छता में जनता सहयोग देगी तो शिमला टॉप-20 में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed