फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Foundation blood donation camp held in shimla on 26 june

अमर उजाला फाउंडेशन: शिमला में रक्तदान के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

Wed, 26 Jun 2019 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation blood donation camp held in shimla on 26 june
अमर उजाला फाउंडेशन ने शिमला में रक्तदान शिविर लगाया - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महापौर कुसुम सदरेट ने द्वीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम के कई पार्षद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


निगम की पार्षद शैली शर्मा के अलावा स्थानीय निवासी और पर्यटक भी शिविर में पहुंचे। अठारह वर्ष की उम्र पार कर चुके और पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में काफी क्रेज नजर आया। 
विज्ञापन


   सुबह साढ़े दस बजे के करीब रक्तदान शिविर शुरू हुआ। शिविर में युवाओं और व्यस्क लोगों ने रक्तदान किया। कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. शिवानी सूद, काउंसलर शेर सिंह, स्टाफ नर्स पूजा, लैब तकनीशियन सविता तथा अस्पताल कर्मचारी विक्रम ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे तक चले शिविर में 25 लोगों ने खून दान किया। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि शिविर में इकट्ठा किया गया रक्त जरूरतमंदों के काम आता है।

जरूरतमंद के काम आएगा मेरा खून

Amar Ujala Foundation blood donation camp held in shimla on 26 june
अमर उजाला फाउंडेशन ने शिमला में रक्तदान शिविर लगाया - फोटो : अमर उजाला

निरमंड के दुर्गा सिंह ने कहा कि वह पत्नी की जांच के लिए केएनएच अस्पताल आए थे। इस बीच रक्तदान शिविर देखा तो यहां आ गया। मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकेगा।

पीजीआई में रिश्तेदार को दिया खून
पर्यटक गुरमैल सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ शिमला घूमने आए हैं। शिविर लगा था तो बच्चों और पत्नी को घूमने भेज दिया और स्वयं रक्तदान करने आ गया। बताया कि वह पीजीआई में भी समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं।

दुकानदार ने पेपर पढ़कर दी जानकारी
हमीरपुर के सिंटू विधानसभा में काम करते हैं। बुधवार सुबह जब कैनेडी चौक पर पहुंचे तो दुकानदार ने पेपर पढ़कर बताया कि आज रिज पर रक्तदान शिविर लगेगा। इसके बाद खून दान करने आ गया।

नौ बार कर चुका हूं रक्तदान
पंजाब के संगरूर के अनीश कुमार कहते हैं कि वह वीरवार को ही घर लौट रहे हैं। खुशी है कि रक्तदान किया। अब तक नौ बार रक्तदान कर चुका हूं। अमर उजाला के कार्यक्रम में रक्तदान करने का मौका मिलने से मुझे बहुत खुशी हो रही है। 

दिल की तमन्ना हुई पूरी

Amar Ujala Foundation blood donation camp held in shimla on 26 june
अमर उजाला फाउंडेशन ने शिमला में रक्तदान शिविर लगाया - फोटो : अमर उजाला

तत्तपानी के हेतराम ने कहा कि मां के इलाज के लिए आईजीएमसी आते थे। तमन्ना थी कि रक्तदान करूं। लेकिन चक्कर आकर और बीमार मां को परेशानी न हो इसलिए नहीं किया। लेकिन आज दिल की तमन्ना पूरी हो गई।

निजी काम पूरा करने के बाद पहुंचा रक्तदान करने
रामपुर के अरुण कुमार ने कहा कि वह निजी काम से शिमला आए थे। लेकिन अस्पतालों में रक्त की कमी के बारे में जानकारी थी तो बहाने से रक्तदान करने का मौका मिल गया।

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में रचित शर्मा, दुर्गा सिंह, शैली शर्मा, रोहित शर्मा, राकेश टांटा, संदीप कौंडल, विजेंद्र सिंह, गुरमैल सिंह, अनीश कुमार,  सिंटू, अनिमेष कौशल, हेतराम, अरुण कुमार, गौरिशा कौर, नरेंद्र, उपासना, नितेश शर्मा, मोहन, कल्पना, प्रज्जवल, स्मृति, रती राम वर्मा, रोहित कुमार, हितेश ठाकुर और संतोष कुमार ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed