फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Altercation between mla's to sit with cm virbhadra singh

मुख्यमंत्री के साथ बैठने के लिए विधायकों में हुई तू तू-मैं मैं

Thu, 02 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Thu, 02 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Altercation between mla's to sit with cm virbhadra singh

गोंदपुर बनेहड़ा में मुख्यमंत्री के साथ कार में बैठने को लेकर दो विधायकों में तू तू-मैं मैं हो गई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में सीएम वीरभद्र सिंह के सामने यह सब हुआ, लेकिन वे भी कुछ बोलने के बजाय चुप रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जाने के लिए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गोंदपुर बनेहड़ा में उतरा था।

विज्ञापन


जहां से कार में उन्होंने पंजाब के लिए निकलना था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गगरेट के विधायक राकेश कालिया और चिंतपूर्णी से विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार समर्थकों सहित उनकी अगवानी के लिए गोंदपुर बनेहड़ा पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार में सीएम के साथ बैठने के लिए दोनों विधायकों में हल्की बहस हो गई।

विज्ञापन

विधायकों ने किसी भी प्रकार के विवाद से किया स्पष्ट इंकार

Altercation between mla's to sit with cm virbhadra singh

इस दौरान दोनों विधायकों के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। बाद में मुख्यमंत्री दोनों विधायकों के बीच बैठे। इस पर लोगों में इस बात को लेकर चर्चा हो गई कि मुख्यमंत्री के साथ बैठने को लेकर संभवत: दोनों विधायकों में कोई विवाद हो गया। इस संबंध में बात किए

जाने पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने किसी भी प्रकार के विवाद से स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि गाड़ी में बैठने के दौरान सीएम के साथ दोनों विधायक बैठे थे। क्षेत्र में आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया गया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार के साथ किसी प्रकार की तल्खी की बातें निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed