{"_id":"ef096688f2ecb3962a110ba5e482c79f","slug":"allotment-of-40-flats-to-urban-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस पर इन्हें मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस पर इन्हें मिलेगा आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के 40 शहरी गरीबों को हिमाचल दिवस पर 25 जनवरी को ढली वार्ड में बनाए गए घर दिए जाएंगे। नगर निगम की सोशल जस्टिस कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि पहले आवेदन करने वाले 40 लोगों को मकान आवंटित किए जाएंगे। करीब दो लाख रुपये लाभार्थियों को शेयर देना होगा।
विज्ञापन
प्रयास रहेगा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शहरी गरीबों को मकान आवंटित किए जाएं। टिकेंद्र पंवर ने बताया कि आशियाना टू प्रोजेक्ट के तहत मकानों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
आशियाना टू के तहत 384 मकान बनने हैं। 176 का निर्माण जारी है। कई मकान फोरलेन की जद में आ रहे हैं। इसलिए इन दिनों काम बंद हैं।
आशियाना वन के तहत 208 मकान बनना प्रस्तावित हैं लेकिन अभी साइट फाइनल नहीं हुई है। बैठक में पार्षद लक्ष्मी कश्यप, प्रवीण कुमार और आयुक्त पंकज राय सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।