फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All India Inter University Women's Kabaddi Championship at Shimla

शिमला में होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी चैंपियनशिप

Wed, 21 Nov 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
All India Inter University Women's Kabaddi Championship at Shimla

राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। दोपहर एक बजे इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। सुबह से ही प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


21 से 24 नवंबर तक चलने वाली इस ऑल इंडिया स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चार जोन से ग्यारह यूनिवर्सिटी की टीमें देर शाम तक संजौली कॉलेज पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि सभी 16 टीमों के ठहरने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए अलग अलग कमेटियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 192 महिला खिलाड़ी संजौली आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से ऑबजर्वर भी पहुंच चुके हैं। 

ये टीमें पहुंची हैं शाम तक

All India Inter University Women's Kabaddi Championship at Shimla

इसके लिए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से ऑबजर्वर भी पहुंच चुके हैं। मेजबान एचपीयू, एमडीयू रोहतक यूनिवर्सिटी, कुरू क्षेत्र यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम पहुंच चुकी है। वहीं साउथ जोन में यूनिवर्सिटी आफ केरल, मदुरई यूनिवर्सिटी, ईस्ट जोन से काशी विद्या पीठ

वाराणसी, हिम चंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्गा छत्तीसगढ़, ललित नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा, वेस्ट जोन से मुंबई यूनिवर्सिटी मुंबई, सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे, एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई और भारतीय यूनिवर्सिटी पुणे की टीम भी शिमला पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed